फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collides with a roadside tree, one youth among three riders dies, two injured

Kushinagar News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, तीन सवारों में एक युवक की मौत, दो घायल

Sat, 05 Sep 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a roadside tree, one youth among three riders dies, two injured
अहिरौली बाजार। पिपराइच-परतावल मार्ग स्थित पकड़ी चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को पिपराइच सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने पटनी निवासी दरोगा निषाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव पटनी निवासी 25 वर्षीय दरोगा निषाद बाइक से अपने बहनोई के घर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवरही कृतपुरा गए थे। वहां से बहनोई 26 वर्षीय प्रमोद साहनी और गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के मोहनापुर निवासी 27 वर्षीय विजय कुमार के साथ एक ही बाइक से पिपराइच की तरफ जा रहे थे। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने घायलों को पिपराइच सीएचसी पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। घायलों को पिपराइच सीएचसी पहुंचते ही डाॅक्टर ने दरोगा निषाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रमोद साहनी और विजय कुमार को प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शेष दोनों घायलों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed