{"_id":"69ced7a3f679c33ddd062651","slug":"bhojpuri-artists-captivate-the-audience-spectators-grooved-until-late-into-the-night-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-157393-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक
Fri, 03 Apr 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
बुद्धिस्ट कांक्लेव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते रितेश पांडेय।
कसया। बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव के दूसरे दिन बुधवार की रात निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भोजपुरी गायकों ने अपनी प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध गायक रितेश पांडेय ने बुद्ध वंदना... बुद्धम शरणम् गच्छामि.. के साथ किया। उन्होंने ...तेरे मन में हो, मेरे मन में हो, तुम सबके मन में हो... गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ...दिल देता है रो-रो दुहाई किसी से कोई प्यार ना करें..., कईसन बाडू मोरी जान.. हो... गीत गाकर सबको आकर्षित कर दिया। इसके बाद उन्होंने ..भईल रह प्यार त, तू रहलू नादान हो...सुनाकर माहौल बना दिया। गायिका निशा उपाध्याय ने ...पियउ जात बाल फुल के बहरिए.. प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब झुमाया। सत्यम सम्राट सहित अन्य कलाकारों ने भोजपुरी में भक्ति, भजन, नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया।