फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhakiyu demonstrated in support of five point demands

Kushinagar News: पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demonstrated in support of five point demands
खड्डा एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में दिखाई एकजुटता
खड्डा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें गंडक नदी की कटान से प्रभावित गांव में बांध बनाने समेत पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।

संगठन के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कहा कि गंडक की कटान से महदेवा गांव पूरी तरह प्रभावित हुआ था। गांव के पास बने बांध क्षतिग्रस्त होने की वजह से आने वाले बरसात में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इससे बचाव के लिए गांव के पास बांध का निर्माण जरूरी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम भावना सिंह को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें खड्डा-पनियहवा मार्ग बनवाने, पात्र लोगों को सरकारी आवास प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगे शामिल हैं। इस दौरान परमहंस सिंह, हलीम अंसारी, जवाहिर गोंड़, कोदइ कुशवाहा, लक्ष्मीना देवी, आनंद तिवारी, रविप्रकाश दूबे, ज्ञानती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed