{"_id":"64f37ed23f00e9a4150bd838","slug":"bhakiu-meeting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4002-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धान, गेहूं और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धान, गेहूं और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग
Sat, 02 Sep 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
रविंद्रनगर स्थित जिला मुख्यालय पर बैठक करते भारतीय किसान यूनियन के पदफ़्हिमारी और कार्यकर्ता।संव
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। क्षेत्र के रविंद्रनगर धूस में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें संगठन की तरफ से 18 सितंबर को लखनऊ में हाेने वाली महापंचायत को सफल बनाने की चर्चा कर धान, गेहूं और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की गई।
संगठन के प्रदेश महासचिव सतिष चंद्र ओझा ने कहा कि महंगाई बढ़ने के साथ खेती की लागत बढ़ती जा रही है। इससे उपज की लागत बाजार मूल्य से अधिक होने से किसानों को हर वर्ष नुकसान हो रहा है। प्रदेश के किसानों की समस्या को लेकर संगठन की तरफ से 18 सितंबर को लखनऊ में किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन होगा। उन्होंने इस महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की।
बैठक को विनय सिंह सैंथवार, लक्ष्मी यादव, भृगुराशन कुशवाहा, व्यासमुनि यादव, आत्माराम गुप्ता, रूदल प्रसाद, रामबेलास गुप्ता, सोबरन सिंह, हरिराम राय आदि ने संबोधित कर धान व गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रुपये और गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष ध्रुवनारायण यादव ने की।
विज्ञापन
इस दौरान हलवंता देवी, रमायन यादव, अशोक मल्ल, मोहन कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, राजू कुशवाहा, अजय यादव आदि मौजूद रहे।