{"_id":"6564f4058569f3998d0b8a94","slug":"bhajan-kirtan-held-in-gurudwara-on-guru-nanak-jayanti-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8369-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा में हुआ भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा में हुआ भजन-कीर्तन
विज्ञापन
- रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल के गुरुद्वारा में मनाई गई जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। गुरु पूर्णिमा के दिन सोमवार को रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल के गुरुद्वारा में गुरुनानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां गुरु ग्रंथ साहब का पाठ किया गया तथा कीर्तन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
त्रिवेणी चीनी मिल में बने गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। कहते हैं कि इस दिन सिखों के प्रथम गुरु नानक साहब का जन्म हुआ। गुरुनानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म के लोग गुरुद्वारा जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। गुरुद्वारा में होने वाले कीर्तन में शामिल होते हैं। इस अवसर पर त्रिवेणी चीनी मिल के जीएम यशराज सिंह, फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय, संजय तिवारी, सतीश बालियान, उर्मिला धारीवाल, ज्ञानी संजय सिंह, आनंद मिश्रा, संजय चावला, जसपाल सिंह, शिवम चड्ढा, राजेश शर्मा, गौरव नंदा, इंद्रजीत सिंह, प्रवीण लाबा, अंजना चड्ढा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।