{"_id":"65187fd09429eeb5b00e6c17","slug":"beo-closed-the-school-running-without-recognition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5441-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद
Sun, 01 Oct 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. महेंद्र देव के निर्देश पर पडरौना बीईओ ने शनिवार को बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को बंद कराया। बीईओं ने इस विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों को नजदीक के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का सुझाव दिया।
बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह शनिवार की सुबह आठ बजे सबसे पहले आरबी इंटरनेशनल स्कूल सोहनरिया पहुंचे। उन्होंने स्कूल के प्रबंधक से मान्यता के विषय में पूछा, तो प्रबंधक विद्यालय की मान्यता का कागज नहीं दिखा सके है। इस पर बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद कराते हुए, वहां नामांकित 319 बच्चों का नामांकन पास के परिषदीय विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। उसके बाद बीईओ ने सोहनरिया स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पहुंचे। यह विद्यालय भी बिना मान्यता के संचालित मिला।
इस पर बीईओ ने उसे भी बंद करवाते हुए वहां नामांकित 198 बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया। बीईओ ने बताया कि बिना मान्यता के संचालित सभी विद्यालयों को बंद कराया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि इसके बाद भी कोई विद्यालय संचालित मिला एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।