{"_id":"6705c6ac1d036763e500cc76","slug":"beo-closed-down-unrecognized-classes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124493-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीईओ ने बंद कराई बिना मान्यता की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीईओ ने बंद कराई बिना मान्यता की कक्षाएं
Wed, 09 Oct 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती चौक के पास संचालित रैनबो पब्लिक स्कूल की जांच की। जांच के दौरान बिना मान्यता के कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने मान्यता से अधिक संचालित कक्षाओं की छुट्टी कराते हुए स्कूल संचालक दोबारा कक्षाओं का संचालन नहीं करने का लिखित हलफनामा लिया।
बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से अभियान चलाकर बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को बंद कराने के लिए जांच की जा रही है। इसके तहत जिला मुख्यालय के सरस्वती चौक के पास संचालित रैनबो पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए मान्यता से अधिक संचालित कक्षाओं को बंद करते हुए विद्यालय संचालक से बिना मान्यता के दोबारा कक्षाओं का संचालन नहीं करने के लिए लिखित हलफनामा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति की गई है। यदि दोबारा कक्षाओं का संचालन मिला तो जुर्माना लगाने के साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।