फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BEO arrived to investigate the complaint and explained to the teachers

Kushinagar News: शिकायत पर जांच करने पहुंचे बीईओ, शिक्षकों को समझाया

Fri, 25 Apr 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
BEO arrived to investigate the complaint and explained to the teachers
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय सोनवल का बृहस्पतिवार को बीईओ जयंत भारती ने निरीक्षण किया। सुबह लोगों ने बीईओ से अध्यापकों के समय से विद्यालय नहीं आने, मध्यान्ह भोजन के खाने में गुणवत्ता की कमी और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में कमी की शिकायत किया था।
विज्ञापन

बीईओ की जांच में सभी अध्यापक शिक्षा मित्र विद्यालय पर मौजूद रहे। कक्षा एक और दो के बच्चों से एक शब्दों एवं दो शब्दों वाले वाक्य को पढ़वाया गया जो कि बच्चे आसानी से पढ़ लिए तथा उनसे गणित के छोटे-छोटे सवाल पूछे गए जिसका जवाब बच्चों ने आसानी से दिया। वहीं कक्षा चार एवं पांच के बच्चों से हिन्दी की किताब पढ़वाई गई और गणित एवं विज्ञान के सवाल पूछे गए जिसमें बच्चे आसानी से पढ़ ले रहे थे और गणित तथा विज्ञान के सवालों के जवाब भी बच्चों ने दिए। फिर विद्यालय के सभी स्टाफ को एक साथ बैठाकर समझाया गया और समय से विद्यालय आने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा विद्यालय के सभी कार्य आपस में मिलजुल कर पूरा करने के निर्देश दिए गए तथा इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुनीता शर्मा को एक सप्ताह में विद्यालय की रंगाई पुताई पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती ने बताया कि लोगों की शिकायत थी कि शिक्षक समय से नहीं पहुंचे थे, लेकिन जांच में शिकायत सही नहीं मिली। एक सप्ताह के अंदर स्कूल की रंगाई पुताई करवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed