{"_id":"6839f710671c0c9bc8028564","slug":"bed-11-thousand-will-give-entrance-exam-at-23-centers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138465-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : 23 केंद्रों पर 11 हजार देंगे प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड : 23 केंद्रों पर 11 हजार देंगे प्रवेश परीक्षा
Fri, 30 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 23 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे से तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में संचालित हो रही सभी फोटो कॉपी की दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले से प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं 30 मिनट बाद एंट्री मिलेगी। जिले में कुल 11,181 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से इस बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। केंद्र पर प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थी को बायोमिट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस परीक्षा में एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जाएगा। परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। इसके लिए बुंदेलखंड विवि की तरफ से सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का अपना सेटअप लगवाया गया है, जिससे सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से भी परीक्षा केंद्र पर पर सख्त नजर रहेगी। बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों के अलावा एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रट और दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से तैनात केंद्र प्रतिनिधि की निगरानी में प्रश्नपत्रों केंद्र तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में संचालित सभी फोटो कॉपी दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगी।