{"_id":"6afa11b753229a64320988fb","slug":"safety-neglected-during-flyover-construction-on-nh-27-12-open-cuts-pose-risk-of-accidents-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172410-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनएच-27 पर फ्लाईओवर निर्माण में सुरक्षा की अनदेखी, 12 खुले कट से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनएच-27 पर फ्लाईओवर निर्माण में सुरक्षा की अनदेखी, 12 खुले कट से हादसे का खतरा
विज्ञापन
फाजिलनगर निर्माण वाले लेन से ही कट बना और वहीं से निकलते वाहन।
रज्जब पिपरा से गड़हिया मोड़ तक 12 से अधिक जगहों पर खुले रास्ते, न बैरिकेडिंग और न रिफ्लेक्टर
गुरवलिया बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रज्जब पिपरा से गड़हिया मोड़ होते हुए छोटे ओवरब्रिज तक फ्लाईओवर का निर्माण राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। मुख्य लेन बाधित होने से वाहनों का दबाव सर्विस लेन पर बढ़ गया है। 12 से अधिक कट खुले हैं। न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही रात में वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं।
फाजिलनगर में स्थिति ज्यादा गंभीर है। निर्माण के बीच लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार कई जगह रास्ते बना लिए हैं। कहीं मिट्टी के ऊंचे ढेर पार कर तो कहीं खुदाई वाले हिस्सों से होकर लोग आवाजाही कर रहे हैं। इन कटों से वाहन अचानक सर्विस लेन पर पहुंच रहे हैं। सर्विस लेन पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में निर्माण एजेंसी के सुरक्षा इंजीनियर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग परेशान हैं। वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार दुकानों और घरों तक पहुंच रहे हैं। इससे सामान पर धूल जम रही है। दुकानदारों को मास्क लगाकर बैठना पड़ रहा है। नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
हाल ही में हाटा में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पिलर धंसने की घटना हो चुकी है। इसके बाद सांसद विजय कुमार दुबे ने निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई थी। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है।
0000000
निर्माण के कारण दुकान के सामने दिनभर धूल उड़ती रहती है। कई बार सामान पर धूल की परत जम जाती है। मजबूरी में मास्क लगाकर दुकान पर बैठना पड़ता है। सुरक्षा के भी इंतजामात नहीं हैं। पानी का नियमित छिड़काव हो तो काफी राहत मिलेगी।
दीनानाथ कुशवाहा, दुकानदार, फाजिलनगर।
0000000
निर्माण के बीच जगह-जगह रास्ते खोल दिए गए हैं। लोग जल्दबाजी में इन्हीं रास्तों से निकलते हैं। दोनों तरफ से गाड़ियां आती हैं, कभी भी हादसा हो सकता है। निर्माण एजेंसी को पहले सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। स्पष्ट डायवर्जन और जाने के रास्ते पता नहीं चलता है।
बलिराम जायसवाल, राहगीर, फाजिलनगर।