{"_id":"58d40c914f1c1bb6681a61dc","slug":"bears-from-tiger-reserve-injured-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व से निकले भालू ने आठ को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व से निकले भालू ने आठ को घायल किया
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
आठ घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बृहस्पतिवार को निकले भालू ने निकटवर्ती गांवों के आठ लोगों को जख्मी कर दिया है। घायलों का इलाज बिहार के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। भालू के एक घर में घुसने के बाद वन विभाग की टीम जाल फेंककर उसे पकड़ने के प्रयास में है। इस घटना के बाद से टाइगर रिजर्व के निकटवर्ती गांवों में भालू का आतंक छाया हुआ है।
यूपी सीमा से सटे बिहार प्रांत के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकल कर एक भालू बृहस्पतिवार की सुबह निकट के लौकरिया थाना क्षेत्र के बेलहवा, मदनपुर, लौकरिया, छतरौल गांवों में पहुंचकर खूब तांडव मचाया। इन गांवों के लोग अभी कुछ समझ पाते, तब तक उसने हमला बोलकर कई लोगों को घायल कर दिया। लौकरिया निवासी तीर्थराज महतो (26, लालबाबू चौधरी (50), मुन्नी देवी (30), दिल कुमारी (20), राजनीति देवी (65), बेलहवा के त्रिवेणी महतो (50), मंजूर आलम (35) और बलुआ निवासी 26 वर्षीय खगेंद्र पावे आदि घायल हो गए। घायल तीर्थराज महतो तथा त्रिवेणी को निकट के डॉक्टर कृष्ण मोहन के यहां भर्ती कराया गया है। वहीं घायल मंजूर आलम का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बगहां चल रहा है।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और काफी देर तक मशक्कत के बाद एक घर में भालू घुस जाने पर उसे जाल से घेर लिया है। वन विभाग के कर्मचारी भालू को बेहोश करने के लिए ट्रंकुलाइजर नाम के बेहोशी के गन और पिंजड़े के इंतजाम में जुटे हैं। घटना के बाद से टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती गांवों में भालू का भय व्याप्त है। लौकरिया थाने के एसओ सुनील कुमार ने बताया कि सुबह के समय हुए भालू के हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय स्तर तथा अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। वन विभाग के लोग भालू पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।