{"_id":"6526f6dea1a2b1e5cb013576","slug":"be-it-sunshine-or-rain-one-has-to-stand-in-the-open-and-wait-for-the-bus-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5964-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धूप हो या बारिश, खुले में खड़े होकर करना पड़ रहा बस का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धूप हो या बारिश, खुले में खड़े होकर करना पड़ रहा बस का इंतजार
Thu, 12 Oct 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
- रोडवेज बस स्टेशन भवन समेत अन्य का चल रहा है निर्माण कार्य
- करीब छह करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक संसाधन से लैस
पडरौना। नगर में रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भवन समेत अन्य के लिए नींव की खुदाई का काम चल रहा है। इसके वजह से बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठे के लिए जगह नहीं बची है। बसें भी सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। इससे यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं टैक्सी स्टैंड पर भी यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। रेलवे स्टेशन की बात करें तो यात्रियों के बैठने और छाजन का समुचित इंतजाम नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
काफी इंतजार के बाद नगर के सुभाष चौक स्थित रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बस स्टेशन परिसर में अत्याधुनिक संसाधन से लैस भवन समेत, शौचालय, पेयजल और प्रतिक्षालय आदि का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके लिए स्टेशन परिसर में इस समय नींव की खुदाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य शुरू होने से स्टेशन परिसर में जगह नहीं बची है। इसके चलते पडरौना डिपो की निगम और अनुबंधित बसों के अलावा बस स्टेशन में आने वाले अन्य डिपो की बसें स्टेशन के पास पडरौना-रामकोला मार्ग पर खड़ी हो रही हैं। यात्रियों को भी सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
इन बसों के चालक और परिचालक सड़क किनारे बस खड़ी कर सवारी भर रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होने के अलावा दिन भर में कई बार रुक-रुक कर जाम भी लग रहा है। यही हाल शहर के अन्य टैक्सी स्टैंड और रेलवे स्टेशन का भी है।
0000
शहर में बने टैक्सी स्टैंडों के पास यात्रियों के बैठने का नहीं है इंतजाम
शहर में रामकोला, कठकुंया, कुबेरस्थान, शिवपुर और जटहां रोड के पास बने टैक्सी स्टैंड के पास भी यात्रियों के बैठने की कोई इंतजाम नहीं है। इसकी वजह से यात्री सड़क के किनारे धूप में ही खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
000
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने का पर्याप्त इंतजाम नहीं
नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में भी यात्रियों के बैठने का पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। यहां यात्रियों के बैठने के लिए लगे टिनशेड भी प्रयाप्त नहीं हैं। कई बेंच खुले में रखे गए हैं। जिसके चलते यहां ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले यात्री स्टेशन परिसर में लगे पेड़ की छांव या फर्श पर बैठकर ट्रेन के आने की प्रतीक्षा करते हैं।
00000000
किसी भी स्थान पर निर्माण कार्य होने से थोड़ी परेशानी होती है। बस स्टेशन का भी निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निगम के कर्मचारी समेत यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने तक तो परेशानी उठानी ही पड़ेगी।
- अविनाश राय, परिचालक
000000
बस स्टेशन का निर्माण कार्य लंबी प्रतीक्षा के बाद शुरू हुआ है। इसके लिए निगम के अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की गई थी। इस निर्माण कार्य का स्वागत होना चाहिए। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
- विजय गिरी, यात्री
000000
बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सबसे अधिक सहूलियत महिला यात्रियों के लिए होगी। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के पूर्व तो लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी उठानी ही पड़ेगी।
- आरती गिरी, यात्री
0000000
गोरखुपर समेत जिले के अन्य स्थानों की यात्रा के लिए अधिकांश लोग रोडवेज बस की पकड़ते हैं। बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निश्चित रूप से यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लेकिन तब तक तो परेशानी उठानी ही पड़ेगी।
- राघव अग्रवाल, यात्री
0000000
बस स्टेशन भवन समेत अन्य निर्माण कार्य शुरू होने के चलते इस तरह की परेशानी हो रही है। सड़क पर जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए लंबी दूरी की बसों को दिन के समय छावनी स्थित वर्कशाप में रुकने की व्यवस्था की गई है। अन्य बस चालकों व परिचालकों को एक-एक कर सवारी बैठाने के लिए निर्देश दिया गया है। बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सभी समस्या दूर हो जाएगी।
- राकेश कुमार, एआरएम, पडरौना डिपो