{"_id":"65299df46ad2e341cd04f344","slug":"be-careful-during-earthquake-and-other-natural-disasters-manoj-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6082-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप समेत अन्य प्राकृतिक आपदा के दौरान बरतें सावधानी : मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप समेत अन्य प्राकृतिक आपदा के दौरान बरतें सावधानी : मनोज
विज्ञापन
- जिला मुख्यालय स्थित गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस
पडरौना। भूकंप समेत अन्य अन्य प्राकृतिक आपदा के समय सभी व्यक्तियों को धैर्य रखना चाहिए। साथ ही बचाव के उपाय पर भी विचार करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही से जान को खतरा हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में जरूरी सावधानी बरती जाए तो स्वयं के अलावा अन्य लोगों की जान बचा सकते हैं।
ये बातें एनडीआरएफ उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने कही। वे शुक्रवार को गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकृत दिवस के मौके पर चल रहे मॉक ड्रील अभ्यास के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर जिले को भूकंप जोन में फोर में रखा गया है। यानी यहां कभी भी भूकंप आ सकता है। इसलिए जिले के प्रत्येक व्यक्ति को भूकंप समेत अन्य प्राकृतिक आपदा से बचाव के प्रति पूरी तरह जागरूक और चौकन्ना रहना चाहिए। इसके बाद रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार की अगुवाई में एनडीआरएफ गोरखपुर टीम, स्थानीय पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन पुलिस, वेटरनरी डिपार्टमेंट, स्वास्थ्य विभाग, आपदा मित्रों ने मेगा मॉक अभ्यास किया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के भूकंप आने के दौरान बहुमंजिला भवन से निकलने, भवन में फंसे लोगों को बाहर निकालने समेत अन्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में विद्यालय के प्रबंधक ओपी गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान सदर एसडीएम महात्मा सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटरिया, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार, इंस्पेक्टर गोपी गुप्ता, एसआई जय प्रकाश कुमार, आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय आदि मौजूद रहे।