फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   be aware to your rights

अधिकारों के प्रति जागरूक हो अन्याय का करें मुकाबला

Thu, 14 Nov 2019 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
be aware to your rights
उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में अपराजिता मुकहिम के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में एनसीसी कैड? - फोटो : KUSHINAGAR
अधिकारों के प्रति जागरूक हो अन्याय का करें मुकाबला
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। एनसीसी का प्रशिक्षण ले रहे कैडेट्स को महिला थाने की एसओ ने अपराध रोकने के लिए सरकार की तरफ से जारी किए गए टोलफ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी।
एसओ विभा पांडेय ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। तभी वह अन्याय का मुकाबला करके अपराजिता बन सकेंगी। छात्राओं को शोषण का प्रतिकार करना होगा और इसके लिए उन्हें खुद जागरूक व सशक्त बनना पड़ेगा। तभी महिला हिंसा रुकेगी। 1090, 181, पुलिस के इमरजेंसी नंबर 112 सहित विभिन्न टोलफ्री नंबरों के बारे में कैडेट्स को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को अनुशासन, समर्पण और आत्मबल की सीख देता है, जिससे जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। रिसलदार मेवाराम ने कहा कि कैडेट्स को प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अंगीकार करना चाहिए, जिससे मुश्किल क्षणों में निपटने की ताकत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एमपी सिंह, एसजे सिंह, एसएम पांडेय, अवधेश कुमार पांडेय, ओमप्रकश, सर्वजीत सिंह, कर्नल राकेश कोल, अवतार सिंह, जेसीओ राजेश कुमार, जसविंद्र सिंह, विलास लवहाटे, किशन सिंह, उमेश ठकुरी, लक्ष्मण, सत्येंद्र कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।

कैडेट्स बोलीं, किसी भी परिस्थिति से मुकाबला का जागृत हुआ भाव
एनसीसी कैडेट अदिति राज ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई उपयोगी जानकारी मिली। मन से भय का भाव मिट गया। किसी भी परिस्थिति से मुकाबला का भाव जागृत हुआ है। वसुंधरा सिंह ने कहा कि पुलिस अफसर से सीधे संवाद करने का मौका मिला। इससे संकोच दूर हुआ है। सरकार की ओर से जारी टोलफ्री नंबर कठिन परिस्थिति में महिलाओं का हथियार साबित होंगे। इससे दृढ़ता और आत्मबल का विकास होगा। काजल ने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति मिली जानकारी दैनिक जीवन में उपयोगी साबित होगी। इसे जीवन में उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कैडेट जुलेखा जहां अंसारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में महिला शिक्षा और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed