फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BDO submitted a memorandum to the Prime League

प्रधान संघ ने बीडीओ को ज्ञापन दिया

Mon, 22 Aug 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Mon, 22 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
BDO submitted a memorandum to the Prime League
ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
 एडीओ पंचायत के निलंबन की मांग को लेकर दुदही के प्रधान संघ ने सोमवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने एसडीएम कसया के आश्वासन के बाद भी मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताई। संगठन ने चेतावनी दी कि अपनी मांग को लेकर वे लोग 26 अगस्त से ब्लॉक कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठेंगे। 
विज्ञापन

दुदही ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुशवाहा की अगुवाई में बीडीओ आरके श्रीवास्तव को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एडीओ पंचायत राज्य वित्त की आईडी खोलने के लिए सात प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। गांव में तैनात सफाई कर्मियों को अपने कार्यालय का कार्य कराया जा रहा है। परिवार रजिस्टर की नकल देने पर धन उगाही की जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग को लेकर संघ ने आंदोलन किया था। चौथे दिन मौके पर पहुंचे एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ला ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया था। परंतु 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने चेतावनी दी कि एडीओ पंचायत के निलंबन की मांग को लेकर 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से बीडीओ कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू होगा। 
विज्ञापन

इस दौरान राजमंगल यादव, बंटी राय, जावेद अख्तर, अमजद खान, रणजीत सिंह, रामअवध गौतम, नंदलाल तिवारी, इमाम हुसैन, सुरेंद्र कुशवाहा, मनोज कुमार, शैलेष कुशवाहा, विजय सिंह, अमरजीत प्रसाद, नगीना गुप्ता, शमीम आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed