{"_id":"6a0f74f3b2ac53df200026ad","slug":"bansi-river-cleaned-ahead-of-dms-inspection-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-160285-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीएम के निरीक्षण से पहले बांसी नदी की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीएम के निरीक्षण से पहले बांसी नदी की हुई सफाई
Fri, 22 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र की प्रसिद्ध बांसी नदी की बृहस्पतिवार को व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर के संभावित निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। नदी से जुड़े सभी 12 गांवों के सामने सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बीडीओ अखंड प्रताप ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
जटहा बाजार से लेकर जंगल सिंघा पट्टी गांव तक बहने वाली बांसी नदी लगभग 12 गांवों से होकर गुजरते हुए सीधे बिहार में प्रवेश करती है। निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सफाई कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें लगाई गईं। इसके अलावा मजदूरों को भी लगाकर नदी और उसके किनारे जमा गंदगी को हटवाया गया।
नदी में फैले शैवाल को जाल के माध्यम से खींचकर बाहर निकाला गया, जिससे नदी का जल प्रवाह साफ नजर आया। सफाई अभियान के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
बीडीओ अखंड प्रताप ने बताया कि बांसी नदी की बृहद स्तर पर सफाई कराई जा रही है। इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि नदी के आसपास स्वच्छता बनी रहे।