फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bank manager dies in collision between truck and car

Kushinagar News: ट्रक और कार की टक्कर में बैंक मैनेजर की मौत

Sun, 03 Nov 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Nov 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Bank manager dies in collision between truck and car
तमकुहीराज(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के लतवा बाजार में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम ट्रक और कार में टक्कर हो गई। कार में सवार बैंक मैनेजर की मौत हो गई।
विज्ञापन

इनकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दिवाली पर परिवार के साथ लखनऊ से बिहार के पूर्णिया अपनी ससुराल आए थे। लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ के कुर्सी रोड निवासी अनिल शर्मा (38) बैंक ऑफ बड़ौदा में शाखा प्रबंधक थे। ससुराल से लखनऊ के लिए शुक्रवार को परिवार के साथ कार से निकले। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे चल रही उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार दूसरी लेन में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और कार में सवार अनिल शर्मा (38), बड़े बेटे रीठुल शर्मा (12), पत्नी रितु शर्मा (34) और छोटे बेटे दीप शर्मा (6) को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने अनिल शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी और छोटे बेटे को हल्की चोट होने से इलाज के बाद छोड़ दिया।

बड़े बेटे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। इसकी खबर मिलते ही रिश्तेदार और परिजन पहुंच गए। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पत्नी को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed