फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bank friends shared protest, memorandum in the collectorate

बैंक मित्रों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bank friends shared protest, memorandum in the collectorate
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। अपने साथियों के साथ हुई लूट की घटनाओं से चिंतित बैंक मित्र बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर लूट का खुलासा किए जाने की मांग की। बैंक मित्र संगठन के अध्यक्ष अरुण मणि त्रिपाठी सिधुआं बाजार, सुनील कुमार गुप्त खिरकिया, अनुप कुमार रौनियार कप्तानगंज, विनोद कुमार सिधुआं बाजार भाठ, रमेश कुशवाहा बलुचहां पटखौली, देवेेश चौहान कल्याणछापर बतरौली, विनोद कुमार त्रिपाठी चंदरपुर सहित ग्राहक सेवा केंद्र के कई संचालक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


इनका कहना था कि कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल चौराहे के निकट संचालित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से तीन लाख बीस हजार रुपये लूट कर लुटेरे भाग गए। ऐसी घटनाएं बैंक मित्रों के साथ अक्सर होती रहती हैं। इससे बैंक मित्र खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन बैंक मित्रों ने घटना का जल्द खुलासा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शिव कुमार मिश्रा खेसिया, प्रेमचंद गुप्ता खिरकिया, नागेंद्र कुमार गांगरानी, अमरेश कुशवाहा मेहदीगंज, प्रभात मिश्र मिश्रौली, इंदू कुशवाहा भिस्वा लाला, विजय सिंह कुसम्हा, रत्नेश कुमार शर्मा रामकोला, हरिकेश कुमार गुप्ता गोड़रिया और सेमरा हर्दो की बैंक मित्र वृंदा देवी मौजूद थीं। इन लोगों ने ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एएसडीएम गणेश प्रसाद को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed