फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bangladeshi lived like a common citizen, police got wind of it after four years

Kushinagar News: आम नागरिक की तरह रहता था बांग्लादेशी, चार साल बाद पुलिस को लगी भनक

Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi lived like a common citizen, police got wind of it after four years
कसया। नगर में चार वर्ष से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नगारिक मामुन सरकार सामान्य व्यक्ति की रहता था। वे नगर के रामकोला रोड स्थित एक दुकान पर फ्लेक्स बोर्ड का काम करता था। वह नगर के दीनदयाल नगर में काफी दिन तक रहा, उसके बाद खोराबर गांव में रहने लगा। वह फ्लेक्स बोर्ड बनाने के काम की वजह से नगर नगर के अधिकांश लोगों से घुल मिल गया था। लेकिन जहांगीर को छोड़ किसी को पता नहीं था कि बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके कसया में रह रहा है। पुलिस को भी चार साल बाद इसकी भनक लगी।
विज्ञापन

बांग्लादेश के मुरादनगर जिला कुमिल्ला प्रभाग ढाका निवासी मामुन सरकार पुत्र नानटु सरकार कसया के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी जहांगीर अंसारी के साथ रामकोला रोड पर स्थित मीडिया प्वांइट एडवरटाइजिंग की दुकान पर शाइन फ्लेक्स बोर्ड का काम करता था। बंगलादेश निवासी युवक जहांगीर के घर में काफी दिनों तक रहा। उसके बाद वह खोराबर पतया में सरफराज के घर रहने लगा। वहां से रोज दुकान में काम करने आता था। उसके पास वीजा और पासपोर्ट दोनों था, लेकिन 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। वह उसको सही कराने के लिए एक बार कार्यालयों का चक्कर लगा रहा था। लोगों की मानें तो वह एक महिला से बातचीत करता था, उसे अपनी पति से तलाक लेने के लिए कहता था। उससे वह शादी करना चाह रहा था। इन हथकंडों के साथ यहां का नागरिकता पाना चाहता था। इसी दौरान स्थानी प्रशासन को उसके यहां अवैध रूप से रहने की भनक लग गई और उसके साथी सहित पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक कसया नगर में सामान्य नागरिक की तरह से कार्य कर रहा था। किसी को भनक नही लग पा रही थी, कि विदेशी नागरिक है। दुकान पर शाइन फ्लेक्स बोर्ड बनाने में माहिर था। दोनों के कारीगरी के वजह से दुकान अच्छी खासी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed