{"_id":"628bced73b9811760b29481f","slug":"band-kamare-mein-phande-se-lataka-mila-graam-panchaayat-sachiv-ke-pati-ka-shav-kushinagar-news-gkp4378984151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में फंदे से लटका मिला ग्राम पंचायत सचिव के पति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में फंदे से लटका मिला ग्राम पंचायत सचिव के पति का शव
विज्ञापन
मृतक पति के साथ सचिव का फोटो।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
बंद कमरे में फंदे से लटका मिला ग्राम पंचायत सचिव के पति का शव
सुकरौली ब्लॉक में तैनात हैं ग्राम पंचायत सचिव नीलम सिंह
मौत से पहले आनंद सिंह ने बनाया वीडियो, पत्नी को बताया मौत का जिम्मेदार
पत्नी, साले, ससुर सहित दस लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
हाटा/सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले 38 वर्षीय आनंद सिंह का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। उनकी पत्नी नीलम सिंह सुकरौली ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी हैं। मौत को गले लगाने से पहले आनंद ने एक वीडियो परिवार के लोगों को भेजकर पत्नी सहित कई लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी आनंद सिंह की पत्नी नीलम सिंह सुकरौली ब्लॉक में बतौर ग्राम विकास अधिकारी तैनात हैं। वह पति के साथ सुकरौली कस्बे में एक किराए का मकान में रहती हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की आधी रात को आनंद सिंह ने बहन और कुछ अन्य रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। अपने वीडियो संदेश में आनंद ने आत्महत्या के लिए पत्नी, साले और कई अन्य लोगों को जिम्मेदार बताया। आनंद की बहन ने जब यह संदेश देखा तो वह उसकी खोज में कुछ लोगों को लेकर निकली। उसने हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। आनंद की बहन जब पुलिस के साथ किराए के घर पर पहुंची तो वहां कमरे में आनंद का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मृतक की बहन अमला सिंह की तहरीर पर पत्नी नीलम सिंह, साले अंगद सिंह, ससुर जीतन सिंह, कुशीनगर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन पप्पू मद्धेशिया, अमडीहा के पूर्व प्रधान गोविंद सिंह, विमला, सोनी, राम सुरेश शाही और नन्हे शाही सहित दस लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू हो गई है।