फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bakrid today, will pray for peace by offering namaz in Eidgahs

Kushinagar News: बकरीद आज, ईदगाहों में नमाज अदाकर मांगेंगे अमन की दुआ

Mon, 17 Jun 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Bakrid today, will pray for peace by offering namaz in Eidgahs
पडरौना। बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। लोग ईदगाहों में नमाज अदा कर अल्लाह से अच्छे करम को अख्तियार करने और बुराइयों को छोड़ने के साथ मुल्क की सलामती की दुआ मांगेंगे। त्योहार को लेकर बाजार में खरीदरों की भीड़ है। ईदगाहों की साफ-सफाई कर ली गई। प्रशासन की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर सभी ईदगाहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। नमाज के दौरान ईदगाह जाने वाले मार्गाें पर नमाजियों के अलावा अन्य लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना होगा।
विज्ञापन

कोतवाली सुशील शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में 49 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान सभी ईदगाहोंं और मस्जिदों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। नमाज के दौरान ईदगाहो और मस्जिदों की तरफ से जाने वाले मार्ग पर अन्य लोगों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर रविवार की शाम बाजारों में रौनक रही। तिलक चौक से लेकर गुदरी बाजार तक मिठाई, फल और कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों भीड़ रही। बच्चों में कपड़े खरीदने को लेकर विशेष उत्साह दिखा। सेवई की दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही में बकरीद सोमवार से शुरू होकर बुधवार तक मनाई जाएगी। रजा जामा मस्जिद में सुबह 6:30 बजे तो टिकुलिया के ईदगाह में सुबह 7:00 नमाज अदा की जाएगी और उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मदरसा दारुल ईशायत सेवरही के प्रबंधक शाकिर अली व नाइस एजुकेशन स्कूल डफाली टोला के प्रबंधक मुश्ताक अहमद का कहना है कि बकरीद त्याग व बलिदान का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0


यहां इस समय होगी नमाज



नगर के मरकाजी दरगाह मदरसा दारुल उलूम अंजुमन इस्लामिया के नाजिम शाकिरुल्लाह अंसारी ने बताया कि मीरगंज निकट कटनवार रोड बेलवा चुंगी में सुबह 5:40 बजे से नमाज अदा होगी। ईदगाह खिरिया टोला में सुबह 6:00 बजे से, ईदगाह मिश्रौली में पहली जमाअत 6:00 बजे, दूसरी जमाअत 6:25 बजे, तीसरी जमाअत 6:50 बजे होगी। जामा मस्जिद पडरौना में पहली जमाअत सुबह 6:15 बजे और दूसरी जमाअत सुबह 8:00 होना तय है। मस्जिद फैजाने औलिया जमालपुर में सुबह 6:30 बजे से नमाज होेगी। ईदगाह हजरत गुप्ती शहीद शाह बाबा कठकुइया मोड़ पडरौना में पहली जमाअत सुबह 6:30 बजे और दूसरी जमाअत सात बजे होगी। दरगाह हजरत बुढ़न शाह बाबा रउजा जंगल शाहपुर में सुबह 6:30 बजे, ईदगाह नूनिया पट्टी में सुबह 6:30 बजे, ईदगाह मटियरवा में सुबह 6:30, मस्जिद हथिसार मुहल्ला में सुबह 6:30 बजे, ईदगाह बसहिया में सुबह 6:30 बजे, ईदगाह छावनी में सुबह 6:45 बजे, मस्जिद मदरसा फैजुल उलूम जमालपुर में सुबह 6:45 बजे, सुन्नी मस्जिद गुदरी बाजार में सुबह सात बजे, ईदगाह बसहिया मेन रोड में सुबह सात बजे, ईदगाह नौका टोला पडरौना में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed