{"_id":"69ff97cedf8a269b0c046d3b","slug":"bahraich-and-deoria-won-their-respective-matches-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159522-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहराइच और देवरिया ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहराइच और देवरिया ने जीते अपने-अपने मैच
Sun, 10 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसपी केशव कुमार।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का आगाज शनिवार को स्टेडियम में हुआ। चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहले मैच में बहराइच और दूसरे मैच में देवरिया पुलिस की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी केशव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जोन की नौ टीमें शामिल होंगी।
एसपी केशव कुमार ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों के फ्लैग मार्च की सलामी ली। उन्होंने गोरखपुर जोन की गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बहराइच और मेजबान टीम कुशीनगर पुलिस को टीम भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। सबसे पहले बहराइच और बस्ती टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बहराइच की टीम ने एक गोल से बस्ती को पराजित कर जीत दर्ज की।
इसी तरह दूसरा मैच देवरिया और संतकबीरनगर टीम के बीच खेला गया। इसमें खेल समाप्ति तक देवरिया की टीम ने चार गोल और संतकबीर नगर की टीम ने दो गोल दांगा। इस तरह देवरिया की टीम दो गोल से प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर विजेता घोषित हुई। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्विनी राय, पीआरओ एसआई उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।