फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bagaha police reached the DIOS office to investigate the teacher's records.

Kushinagar News: शिक्षिका के अभिलेख की जांच में डीआईओएस कार्यालय में पहुंची बगहा पुलिस

Wed, 06 May 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bagaha police reached the DIOS office to investigate the teacher's records.
डीआईओएस कार्यालय में बाबू से जानकारी लेती बगहा पुलिस।संवाद
पडरौना। बिहार के प्राथमिक विद्यालय में फर्जी अभिलेख के आधार पर नौकरी करने वाली महिला के अभिलेखों की जांच के लिए मंगलवार को बिहार की बगहा पुलिस कुशीनगर डीआईओएस कार्यालय में पहुंची और बाबू से जानकारी ली। हालांकि, डीआईओएस के मीटिंग में जाने से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

शैक्षिक अभिलेख की जांच करने डीआईओएस कार्यालय पहुंचे बिहार के भितहां एसएचओ अभिलाष कुमार ने बताया कि थाने में कुशीनगर की झांगा बाजार निवासी अनिता देवी के नाम पर बिहार के बगहा जिले के भितहा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में लमकन निवासी मुन्नी देवी पर नौकरी करने का आरोप है। इसकी जांच चल रही है। पुलिस जांच में जुटी है। बगहा पुलिस के अनुसार अनिता के नाम से जिस डिग्री का नौकरी में इस्तेमाल लमकन निवासी मुन्नी देवी ने किया है। वह श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज कठकुइयां इंटर कॉलेज से जारी हुआ है। लेकिन वे उनके नाम पर बिहार में नौकरी कर रही हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षिका के अभिलेखों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए डीआईओएस कार्यालय टीम पहुंची तो कार्यालय के लोगों ने बताया कि डीआईओएस एक बैठक में शामिल होने गए हैं। उनसे मुलाकात नहीं हुई। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि भितहां एसएचसओ की तरफ से मिले पत्र की जानकारी है। जरूरी बैठक के चलते मुलाकात नहीं हुई है। कार्यालय पहुंचने पर एसएचओ के पत्र को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज कठकुइयां को जरूरी कार्रवाई के निर्देश के साथ भेज दिया जाएगा। भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि डिग्री की सत्यता की जांच के लिए टीम आई थी, लेकिन डीआईओएस से मुलाकत नहीं हुई। एक अनिता के नाम से डिग्री है। इस पर मुन्नी देवी नौकरी कर रही हैं और खुद को अनिता बता रही है। अनिता का पता झांगा का दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed