फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Baba Saheb achieved his goal with struggle

Kushinagar News: बाबा साहब ने संघर्ष के साथ अपने लक्ष्य को पूरा किया

Sun, 14 Apr 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb achieved his goal with struggle
चौक बाजार। डॉ.भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में मनाई गई। मुख्य वक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि बाबा साहब एक ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने संघर्ष के साथ अपने लक्ष्य को पूरा किया। भारतीय संविधान निर्माण में बाबा साहब की मुख्य भूमिका रही। वह संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, उन्हीं की देखरेख में एक सुगठित और सुव्यवस्थित संविधान तैयार हुआ। विनोद कुमार ने कहा कि बाबा साहब का जीवन दर्शन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह, शेषनाथ, तुलसी प्रसाद, माता प्रसाद, विवेकानंद त्रिपाठी, बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, पूनम सिंह, सविता सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed