{"_id":"69bc6978110ca4e43b06099e","slug":"ayushman-cards-issued-to-21-beneficiaries-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-147756-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 21 पात्रों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 21 पात्रों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
Fri, 20 Mar 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों को पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इसमें 21 पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही अभियान में तेजी लाने के लिए शुक्रवार से पंचायत सहायकों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सीएचसी में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी शिविर लगेगा। जो भी लोग पात्र हैं, वे सीएचसी आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर शुक्रवार से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सहायकों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सहयोग के लिए सीएचओ, एएनएम और आशा को लगाया गया है।