{"_id":"5a808a2d4f1c1b91268b99cf","slug":"awesome-people-awaiting-night-in-fear-of-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ के भय से रात भर जाग रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ के भय से रात भर जाग रहे लोग
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भ्ायभ्ाीत लाेग
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र से निकला एक तेंदुआ कुशीनगर व महराजगंज जिले की सीमा से लगे गांवों के लोगों के लिए भय का कारण बन गया है। कुछ दिन पहले देखे गए इस तेंदुआ के भय से इलाके के लोग पूरी रात जागकर बिता रहे हैं। दोनों जिलों के वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अफसर भी इस तेंदुआ की तलाश में लगे हैं।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगल से भटका दो शावकों के साथ दियारा में कहीं छिपा है। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। कुछ दिन पहले इसे खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के पास देखा गया था। तभी से लोग डरे हुए हैं। वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर आनंद कुमार ने बताया कि तेंदुआ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों की टीम का गठन किया गया है। टीम के सदस्य मदनपुर के वन्ध्यांचलपुर, बालगोविंद छपरा के दियारा क्षेत्र में कैंप कर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। रामपुर गोनहा गांव के ग्रामप्रधान रामकृपाल कन्नौजिया ने बताया कि बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को देखते हुए गांव के लोग रात में लाठी, डंडा, भाला आदि लेकर रात में निगरानी कर रहे हैं।