{"_id":"6897a73274d0d6785d020103","slug":"auto-drivers-are-charging-20-rupees-per-kilometer-kushinagar-news-c-7-gkp1057-1031906-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक किलोमीटर के लिए 20 रुपये किराया वसूल रहे ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक किलोमीटर के लिए 20 रुपये किराया वसूल रहे ऑटो चालक
Sun, 10 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर क्षेत्र में किराए का निर्धारण न होने से ऑटो और ई-रिक्शा चालक लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। करीब एक किलोमीटर का सफर करने पर भी किराया 20 रुपये तक वसूल रहे हैं। इसे लेकर अक्सर यात्रियों और ई-रिक्शा चालकों के बीच बहस होती है। सबकुछ जानते हुए भी जिम्मेदार मौन हैं।
इन दिनों सड़क पर यात्री वाहन से सफर करने वाले मुसाफिर परेशान हैं, क्योंकि वाहन मालिक मनमुताबिक किराया वसूल कर रहे हैं। नगर के बेलवा चुंगी और सब्जी मंडी से रोडवेज की दूरी करीब एक किलोमीटर है। वहीं जटहां रोड से रोडवेज की दूरी करीब दो किलोमीटर होगी। बावली चौक से रोडवेज की दूरी साढ़े से पांच किलोमीटर है। इस दूरी का ऑटो चालकों की तरफ से लोगों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। यदि कोई बावली चौराहे, सब्जी मंडी से रोडवेज तक करीब एक किमी दूरी तय करता है तो उससे यह लोग 20 रुपये, वहीं तिलक चौक से रोडवेज तक 10 रुपये, वहीं बावली से रोडवेज 20 से रुपये तक भाड़ा वसूल रहे हैं।
वहीं अगर किसी ई-रिक्शा से अगर आपने चौक से ब्रस्थान तक कोई सामान मंगाया या भेजा तो उसका 200 रुपये तक वसूला जा रहा है। इसे लेकर अक्सर चालकों और यात्रियों के बीच नोकझोंक होती है। जगदीशपुर कॉलोनी के सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक तो इनके द्वारा जगह-जगह ऑटो और ई-रिक्शा को रोककर जाम लगाया जाता है दूसरे लोगों से मनमाना किराया वसूला जाता है। वहीं जटहां रोड के व्यापारी शिव मोहन गुप्ता ने बताया कि ऑटो और ई-रिक्शा चालक रेट फिक्स न होने के कारण जो बोल देते हैं मानते नहीं हैं।