{"_id":"623b631ab0abe3774d18c989","slug":"aunt-and-nephew-die-in-road-accident-kushinagar-news-gkp4308465139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चाची और भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चाची और भतीजे की मौत
विज्ञापन
लबनिया चौराहा स्थित ट्रक व बाइक दुर्घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में चाची और भतीजे की मौत
पटहेरवा थानाक्षेत्र के लबनिया में फोरलेन पर हुआ हादसा
तमकुहीराज(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के लबनिया में फोरलेन पर एक बाइक सवार तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में चाची और भतीजे की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को तरयासुजान थानाक्षेत्र के सरया खुर्द निवासी 24 वर्षीय चिंटू गोस्वामी 40 वर्षीय चाची मंजू गोस्वामी और 22 वर्षीय चचेरे भाई रोहित को लेकर कसया की तरफ जा रहे थे। पटहेरवा थानाक्षेत्र के लबनिया झरही नदी के पास उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई।
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। इस दौरान तरयासुजान पीएचसी की 108 नंबर एंबुलेंस के चालक विनोद यादव एवं ईएमटी जग्गू व मोहन एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल से लौट रहे थे। भीड़ देखकर गाड़ी रोक दी। चालक ने एंबुलेंस से मंजू देवी एवं रोहित को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे घायल चिंटू ने पहले ही दम तोड़ दिया था। पटहेरवा पुलिस शव का पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।