फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Audio of Tehsil's RK taking bribe goes viral, suspended

Kushinagar News: तहसील के आरके का रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल, निलंबित

Fri, 27 Oct 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Audio of Tehsil's RK taking bribe goes viral, suspended
तमकुहीराज तहसील में थे आरके लिपिक की तैनाती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तहसील में कार्यरत आरके (रेवेन्यू क्लर्क) प्रभारी राजस्व निरीक्षक कार्यालय रामचंद्र प्रसाद का रिश्वत लेने का शुक्रवार को ऑडियो वायरल होने लगा। इसके बाद एसडीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। एक मिनट 22 सेकेंड का यह ऑडियो है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसमें तहसील के आरके रामचंद्र प्रसाद और देवपोखर निवासी राम प्रसाद के बातचीत का अंश बताया जा रहा है। देवपोखर निवासी राम प्रसाद मछली पालन का व्यवसाय करता है और पोखरे की नीलामी के लिए आरके रामचंद्र प्रसाद से बातचीत कर रहा है। बातचीत में एक कह रहा है जो रुपये दिए हैं, फोकट में नहीं दिए हैं। बातचीत में तल्खी के बाद दूसरा पक्ष पैसा वापस करने और काम नहीं करा पाने की बात कह रहा है। एसडीएम विकास चंद ने बताया वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए आरके रामचंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। ऑडियो क्लिप की जांच कराई जा रहीं है।
विज्ञापन




लेन-देन के वायरल की कहानी है पुरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। शुक्रवार को एक मिनट 22 सेकेंड के वायरल ऑडियो तमकुहीराज तहसील में तैनात राजस्वकर्मियों के लिए कोई नई बात नहीं है। तमकुहीराज तहसील में तैनात अधिकतर राजस्वकर्मी मनमानी पूर्वक कार्य करते हैं। विधिसम्मत कार्य के लिए भी लेन-देन के आरोप राजस्वकर्मियों पर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फरवरी को रामपुर बंगरा के एक किसान ने राजस्वकर्मी देवचंद प्रसाद पर पैमाइश के नाम पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में भी सोशल मीडिया में लेन-देन के एक मिनट 23 सेकेंड और 24 सेकेंड के दो वीडियो वायरल हुए थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने राजस्वकर्मी देवचंद प्रसाद को निलंबित कर दिया था।


दूसरा मामला 29 मई को सामने आया था। बेदूपार एहतमाली निवासी गोरख निषाद ने तत्कालीन हलका लेखपाल मनोज कुमार के ऊपर विचाराधीन वाद में रिपोर्ट लगाने के लिए दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में भी 27 सेकेंड का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडियो को संज्ञान लेते हुए एसडीएम विकास चंद ने तत्कालीन लेखपाल मनोज कुमार को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed