फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Atul was in his mother's arms after seven hours, and shedding tears of joy.

Kushinagar News: सात घंटे बाद मां की गोद में पहुंचा अतुल, छलक पड़े खुशी के आंसू

Wed, 19 Aug 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Atul was in his mother's arms after seven hours, and shedding tears of joy.
जानकीनगर। सात घंटे तक इकलौते बेटे से दूर रहने की बेचैनी और अनहोनी की आशंका के बीच मां की आंखें अपने कलेजे के टुकड़े को तलाशती रहीं। सोमवार को जानकीनगर चौराहे से गायब हुआ ढाई वर्षीय अतुल शर्मा उर्फ बालाजी देर रात सकुशल घर पहुंचा तो मां ने उसे सीने से लगा लिया। बेटे को गोद में लेते ही मां फफक पड़ी। वहां मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो गईं। दो राज्यों की पुलिस और सर्विलांस टीम की सक्रियता से बच्चा ढूंढ़ निकाला गया। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के जानकीनगर चौराहा निवासी संदीप शर्मा का ढाई वर्षीय बेटा अतुल उनकी इकलौता संतान है। सोमवार को संदीप के घर नया ट्रैक्टर आने की खुशी में पूजा और मिठाई बांटने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक मोबाइल बनवाने के लिए चौराहे पर आया। आरोप है कि वह बच्चे को दुलारने के बहाने अपने साथ ले गया। परिजनों को लगा कि युवक बच्चे को आसपास घुमाकर वापस ले आएगा। काफी देर तक जब युवक बच्चे को लेकर वापस नहीं आया और उसका मोबाइल बंद मिलने लगा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रविंद्रनगर धूस पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गईं। पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क कर बच्चे की तलाश शुरू की। सीओ सिटी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि आखिर बच्चे का अपहरण किस उद्देश्य से किया था।
विज्ञापन


चार घंटे में बिहार पहुंची पुलिस, घर से मिला बच्चा
पुलिस टीम को जानकारी मिली कि बच्चा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहवा गांव में ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से आरोपी के घर दबिश दी। वहां से अतुल को सकुशल बरामद कर लिया गया। करीब दोपहर दो बजे गायब हुआ बच्चा रात नौ बजे अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मां बोलीं, सात घंटे सात साल जैसे बीते
बेटे के घर पहुंचते ही मां ने उसे गोद में लेकर सीने से लगा लिया। बच्चे को पाकर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। मां ने कहा कि सात घंटे सात साल जैसे बीते। इस दौरान बार-बार तबीयत बिगड़ रही थी। परिजन उन्हें संभालते रहे और फैमिली डॉक्टर से उपचार भी कराया जाता रहा। बेटे को सुरक्षित देखकर परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आरोपी राम मिलन यादव के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

-
ट्रैक्टर की खुशी पड़ी फीकी, बच्चे के लौटने पर लौटी मुस्कान
सोमवार को संदीप शर्मा के घर नया ट्रैक्टर आने की खुशी मनाई जा रही थी। पूजा-पाठ के साथ मिठाइयां बांटी जा रही थीं। इसी बीच इकलौते बेटे के गायब होने की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। कुछ ही देर में खुशी का माहौल मातम जैसी बेचैनी में बदल गया। सात घंटे बाद जब अतुल घर लौटा तो परिजनों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई। परिवार के लोगों ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस का आभार जताया और भगवान का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed