फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   attewa wellcomed yatra

Kushinagar News: एनपीएस,निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा

Thu, 01 Jun 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
attewa wellcomed yatra
मुजहना हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास स्थित बाबूराम में एनपीएस,निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा का स्वागत क
एनपीएस व निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा जिले में जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की तरफ से देश में निकली एनपीएस व निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा बुधवार की शाम कुशीनगर पहुंची। इस यात्रा के जिले की सीमा में प्रवेश करने पर शिक्षक और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इसके बाद कर्मचारियों ने इस यात्रा को जिले में जगह-जगह स्वागत किया। यह यात्रा कुशीनगर, कसया और पडरौना होते हुए बिहार की तरफ से निकल गई।
इस यात्रा के आने की सूचना पर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट गुट के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव और अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई में शिक्षक और कर्मचारी हेतीमपुर टोल प्लाजा के पास पहले ही पहुंच गए थे। कुछ देर बाद वहां यात्रा लेकर पहुंचे अटेवा-पुरानी पेंशन बहाली मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में शामिल कर्मचारी नेताओं का कुशीनगर, कसया और पडरौना समेत अन्य स्थानों पर स्वगात किया।
विज्ञापन

इसके बाद यह यात्रा बांसी के रास्ते बिहार की सीमा में प्रवेश की। शिक्षक और कर्मचारियों के स्वागत से अभीभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन देश के 80 लाख शिक्षक कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है। संगठन के संघर्ष की बदौलत छह राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो गई है। केंद्र सरकार में भी इसको लेकर हलचल मची है। उन्होंने कहा कि निजीकरण से नौजवानों का वर्तमान एवं भविष्य दोनों चौपट हो रहा है। इससे निम्न एवं मध्य वर्ग के बीच गहरी खाई उत्पन्न होगी। इस दौरान सुनील पाल, उपेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश शर्मा, असगर अली, जयप्रकाश कुशवाहा, सुरेश सिंह, मदन सिंह, प्रदीप सिंह, रविंद्र कुमार, रजनीश्वर सिंह, रमाकांत गुप्ता, इनामुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed