फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempted to crush policemen with truck

पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया

Sat, 09 Jan 2021 05:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Attempted to crush policemen with truck
पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया
विज्ञापन

दो ट्रकों पर लदे 20 पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया, चार तस्कर गिरफ्तार
हाटा (कुशीनगर)। संतकबीरनगर जिले से 20 पशुओं को दो ट्रकों से बिहार की तरफ ले जा रहे पशु तस्करों ने शनिवार की सुबह हाटा कोतवाली के पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी पशु तस्करी की सूचना पर कस्बे के केन यूनियन चौराहे पर वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि किसी सिपाही को चोट नहीं आई है। पुलिस ने दो ट्रकों पर लदे 20 पशुओं को मुक्त कराते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गोरखपुर की तरफ से पशुओं से लदे दो ट्रक बिहार की ओर जा रहे हैं। इसके बाद कोतवाल जयप्रकाश पाठक की अगुवाई में पुलिस टीम ने कस्बे के केन यूनियन चौराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की। कोतवाल के अनुसार गोरखपुर की तरफ से दो ट्रक आते दिखे। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो चालकों ने ट्रकों की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया गया। वह और पुलिसकर्मी खुद को बचाते हुए दोनों ट्रकों का पीछा कर पकड़ लिया। दोनों ट्रकों पर मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। ट्रकों को थाने लेजार उसका पर्दा हटाया गया तो उसमें दस-दस पशुओं को बांधकर लादा गया था। पकड़े गए राम सिंह, नवाज शरीफ, साबिर अली व सर्फुद्दीन संतकबीरनगर जिले के बखिरा थानाक्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। पशु तस्करों को पकड़ने वाली टीम में कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राम इकबाल राव, कांस्टेबल आकाश मौर्या, अखिलेश गुप्ता आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed