{"_id":"61b39c188e985966f7693bb7","slug":"attempt-to-sucide-kushinagar-news-gkp4194392101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: मामूली बात को लेकर दंपती में हुआ विवाद, दोनों ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: मामूली बात को लेकर दंपती में हुआ विवाद, दोनों ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक की मौत
Sat, 11 Dec 2021 03:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 03:40 PM IST
सार
रुपये के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के लालीपार गांव में स्थित एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी कार्य करने वाले दंपती ने शुक्रवार को आपसी झगड़े में ईंट-भट्ठे पर ही बने एक मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के लौकरिया गांव के चमकी टोला में रहने वाले सिकंदर (22) और उनकी पत्नी निर्मला (20) हाटा कोतवाली के लालीपार गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते रहे हैं। शुक्रवार को रुपये के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को हाटा सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिकंदर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सिकंदर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।