फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to rape girl on the pretext of getting fish, accused beaten up

Kushinagar News: मछली दिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पीटा

Sun, 08 Sep 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape girl on the pretext of getting fish, accused beaten up
खड्डा। दरवाजे पर खेल रही बच्ची को मछली दिलाने के बहाने शनिवार शाम को बाइक से लेकर शख्स मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे पहुंचा और झाड़ी में दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर राहगीरों ने शोर मचाया। गांव वाले पहुंचे और आरोपी की धुनाई करते हुए उसका दोनों हाथ बांधकर दरवाजे पर बैठा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर देरी से पहुंची पुलिस और गांव वालों में नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख करीब डेढ़ घंटे बाद थानाध्यक्ष एसडीएम ऋषभ पुुंडीर और सीओ उमेश चंद भट्ट पहुंचे। गांव वालों को समझाने के बाद पुलिस ने आरोपी कोहरगड्डी का रहने वाले 55 वर्षीय कलिमुल्लाह को हिरासत में ले लिया। पुलिस बच्ची और उसकी मां को भी कार्रवाई की बात कह थाने ले गई। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि बच्ची और उसकी मां को थाने पर बुलाया गया है। तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया जाएगा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed