फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   attempt to murder

बालक की जान लेने की कोशिश, दो हिरासत में

Sun, 10 Nov 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder
बालक की जान लेने की कोशिश, दो हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भटवलिया नंबर-तीन में दो व्यक्ति नौ वर्ष के बालक को गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि बालक ने युवक को महिला के साथ गन्ने के खेत में आपत्तिजनक हाल में देख लिया था, जिसके कारण उसका अंडकोष दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। बालक के चीखने और शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

रविवार की शाम भटवलिया नंबर-तीन निवासी अक्षय पुत्र बसंत उम्र नौ वर्ष अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत की तरफ गया था। आरोप है कि गन्ने के खेत में युगल को उसने आपत्तिजनक हाल में देख लिया। उसके बाद युवक अपने एक साथी की मदद से अक्षय को गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसका अंडकोष दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। बालक के चिल्लाने और शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंच गए और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बालक को उसके परिवारीजनों को सौंपने के बाद पुलिस को सूचना दी। गांव में पुलिस के पहुंचने पर आरोपी दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। तमकुहीराज के सीओ नितेश प्रताप सिंह ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि छानबीन कराई जाएगी। अगर घटना सही मिली तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed