{"_id":"6a9b287175c7066a5102a241","slug":"at-12-oclock-in-the-night-the-electricity-went-off-and-the-laughter-of-little-krishna-started-echoing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167244-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रात के 12 बजे बिजली कटी और गूंजने लगी नन्हे कान्हा की किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रात के 12 बजे बिजली कटी और गूंजने लगी नन्हे कान्हा की किलकारी
विज्ञापन
पडरौना शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पुजा-अर्चना करते नपाध्यक्ष विनय जायसवाल व अन्य
पडरौना। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...जैसे गीतों से शुक्रवार की मध्य रात्रि मंदिर और पंडाल गूंज उठे। रात के 12 बजे एक मिनट के लिए बिजली कटी और नन्हे कान्हा की किलकारी गूंजने लगी। सोहर, गीत और आरती से मंदिर परिसर गुंजायमान होने लगा। श्रद्धालुओं ने पटाखे फोड़े और प्रसाद बांटे। अखाड़े के खिलाड़ी दरवाजे-दरवाजे घूमकर करतब दिखाते रहे।
कोतवाली परिसर के अलावा शहर के साहबगंज स्थित खाटु श्याम मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, बावली चौक, कोतवाली रोड, कसेरा टोली, बेलवा चुंगी, भारतीय शिवाला मंदिर, दरबार रोड, रामलीला मैदान छुछिया गेट, साहबगंज, नौका टोला, छावनी स्थित महादेव मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर साल की भांति जगदीशपुरम कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर पूजा-अर्चना के बाद रात नौ बजे से ही भजन-कीर्तन शुरू हो गया। आनंद मिश्र, विशाल शुक्ल, विरेंद्र सिंह, रितेश मिश्र, रमेश मिश्र सहित कई लोग कीर्तन भजन प्रस्तुत किए। रात के बारह बजे कृष्ण जन्म के साथ ही पूरा मंदिर परिसर जयकारे से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का पालना भी झुलाया।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, मंदिरों व घरों में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। क्षेत्र के श्री राधा कृष्ण मंदिर मालवीय नगर, थाना परिसर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, राम जानकी मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, विश्वकर्मा मंदिर जवाहर नगर, बाबा पंचेश्वरनाथ मंदिर शिवाघाट, गंडक कालोनी सहित राजपुर बगहा, टिकुलिया, सुमही संतपट्टी, जगदीशपुर, ब्रह्मपुर, पिपराघाट, जंगलीपट्टी, रानीगंज, पिरोजहा, राजपुर खाश, तिवारी पट्टी, अजय नगर आदि गांव स्थित मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों में भजन कीर्तन व पूजा पाठ का आयोजन किया गया, जहां सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं के आने और पूजा करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बाजार के संतनगर, शिव मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजी थी। इनमें भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित झांकियां और राधा के साथ रासलीला की झांकियां थी। झांकियों की सुंदरता आकर्षित कर रही थीं। दोपहर बाद बाजार में आसपास के गांवों से पहुंचे भक्तों ने झांकियों का दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण कर प्रसाद लिया। इसके अलावा बाजार के विभिन्न घरों में भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। आदिति, राधा, प्रिया, शिवानी, आरती, निक्कू, रमेश, जयगोविंद, नम्रता आदि ने बताया कि जन्माष्टमी का उत्सव अर्द्ध रात्रि तक चलता है। इस दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।