फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Assistive devices given to 409 elderly people

Kushinagar News: 409 बुजुर्गों को दिए गए सहायक उपकरण

Fri, 04 Oct 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Assistive devices given to 409 elderly people
कसया/कप्तानगंज। कसया और कप्तानगंज तहसील में बृहस्पतिवार को 409 बुजुर्गों को सहायक उपकरण दिए गए। कसया में 147 बुजुर्गों को श्रवण यंत्र, छड़ी, ट्राई साइकिल, चश्मा, कृत्रिम दांत आदि मुहैया कराए गए। मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि बुजुर्गों को सरकार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध करा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्गों को का ख्याल किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम कसया परितोष मिश्रा व एलिम्को कंपनी की प्रबंधक अंजली सिन्हा ने आभार व्यक्त किया। संचालन राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि ने किया। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जयसवाल, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, अनिल प्रताप राव, राजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील सभागार में 262 लाभार्थियों में सहायक उपकरण वितरित किया गया। विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन जा रहा है। उपकरण पाने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने सरकारी की तरफ से बुजुर्गों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, सविता भारती, रविंद्र गौड़, सुरेंद्र गौड़, ऋषि, ब्रजेश, शशांक, सुमित्रा देवी, रामप्रीत, गोरख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed