फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Assault over dispute regarding possession of ancestral land; two critically injured.

Kushinagar News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट, दो गंभीर

Wed, 23 Sep 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Assault over dispute regarding possession of ancestral land; two critically injured.
रामकोला। थाना क्षेत्र के उरहां दुबौली, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड नंबर 13 में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मीरा देवी की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट में जय प्रकाश यादव और उनके भतीजे भीम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

मीरा देवी पत्नी जय प्रकाश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब चार बजे गांव के ही अनिल यादव, सुनील यादव, बबलू यादव, विकास यादव, नीतू पत्नी अखिलेश, वंदना, गीता पत्नी जितेंद्र, रेखा पत्नी सुनील, सुमन पत्नी लश्कंदर, तेतरी पत्नी जयराम, मंशा पत्नी अनिल, निशा पत्नी प्रमोद और शीला पत्नी बबलू समेत अन्य लोग एक राय होकर लाठी-डंडा, फरसा, कुदाल और फावड़ा लेकर उसकी पुश्तैनी जमीन पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने कब्जे की नीयत से नल तोड़ दिया और झोपड़ी उजाड़ने लगे। विरोध करने पर अनिल यादव के ललकारने पर सभी लोग घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को बचाने पहुंचे जय प्रकाश यादव पर भी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे जय प्रकाश के भतीजे भीम यादव पुत्र सुदामा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना में सीरजावती पत्नी रामप्रवेश और सवारी देवी पत्नी सुदामा के घायल होने का भी उल्लेख है। सभी घायलों का उपचार रामकोला सीएचसी में कराया गया। हालत गंभीर होने पर जय प्रकाश यादव और भीम यादव को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि मीरा देवी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed