फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ASP investigation found the robbery incident to be false, there was a fight

Kushinagar News: एएसपी की जांच में लूट की घटना झूठी निकली, हुई थी मारपीट

Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
ASP investigation found the robbery incident to be false, there was a fight
पकवा इनार। चौरा खास थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा के पांडेय पट्टी टोला निवासी श्रीकांत बर्नवाल के 34 वर्षीय पुत्र पप्पू बर्नवाल के साथ हुई लूट की घटना पुलिस जांच में झूठी निकली है। तहकीकात में मारपीट की घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर शनिवार को एएसपी अभिनव त्यागी कसया थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित पप्पू बर्नवाल से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उसने सिर्फ मारपीट की घटना होने की बात कही। यह घटना शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे एनएच-28 स्थित झुंगवा क्रासिंग के पास हुई थी। पप्पू बर्नवाल बाइक से हाटा मामा के घर से आ रहा था। रास्ते में ही बाइक सवार दो लोगों से ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हुई। जब वह झुंगवा क्रासिंग पहुंचा तो बाइक सवार दोनों युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पप्पू की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल ने मामले की जांच में लूट नहीं, मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी झुंगवा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed