फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ashok became bar association president

अशोक अध्यक्ष, अखिलेश बने महामंत्री

Mon, 27 Dec 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
ashok became bar association president
अशोक अध्यक्ष, अखिलेश बने महामंत्री
विज्ञापन

- तमकुहीराज बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। बार एसोसिएशन तमकुहीराज के अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में अशोक कुमार राय अध्यक्ष एवं अखिलेश पति त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। शेष पदों के लिए पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका था।
चुनाव में कुल 128 मतदाताओं में 127 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के दावेदार अशोक कुमार राय को 82 मत, हरिहर कुशवाहा को 42 व विभूति यादव को दो मत प्राप्त हुए। जबकि एक मत अवैध पाया गया।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर अखिलेश पति त्रिपाठी को 54, शंभू ठकुराई को 50 व शंभू सिंह को 23 मत प्राप्त हुए। कड़ी टक्कर के बीच अखिलेश पति त्रिपाठी चार मतों से विजयी घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी हारुन अली, पुष्कर लाल श्रीवास्तव व दयाशंकर सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान अधिवक्ता दीपक पांडेय, जमील अहमद, आनंद मिश्रा, अमरनाथ सिंह, प्रद्युम्न चौबे, विनोद सिंह पटेल, सुभाष लाल, सत्येंद्र मणि चतुर्वेदी, अशोक पांडेय, अखिलेश मिश्र, अशोक पांडेय, नंदलाल सिह, अरविंद कुशवाहा, अजय राय, संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिह, आरएन पांडेय, मनोज कुमार, सुमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed