{"_id":"687176a5a3cde52b1f0243b6","slug":"asha-workers-surrounded-cmo-office-demanding-payment-of-honorarium-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-141311-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय घेरा, मानदेय भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय घेरा, मानदेय भुगतान की मांग
Sat, 12 Jul 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बकाया मानदेय व प्रोत्साहन की मांग को लेकर आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के जिला इकाई पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भुगतान दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दिया कि अगर भुगतान नहीं मिला तो दस्तक अभियान में कार्य बहिष्कार करेंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष सरोज देवी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अधिकारियों से पूछने पर ठीक ढंग से जवाब नहीं दिया जा रहा है। 2025 में मार्च व जून में मिलने वाला रकम नहीं मिला है। विभाग की ओर से दस्तक अभियान में आशाओं से जरूरी कार्य तो लिया जाता है लेकिन इसके बदले मिलने वाले प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जाता है। इस मौके पर संगठन की रेनू, राजकुमारी, मालती सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।