फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   asha workers protested

Kushinagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
asha workers protested
मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उप्र आशा वर्कर्स यूनियन की तरफ से मंगलवार को आशा कार्यकर्ता व संगिनी ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि के बकाए समेत 17 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक डीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को सौंप कर धरना समाप्त किया।
संगठन की अध्यक्ष रेनू राय की अगुवाई में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी ने मांगों के पक्ष में नारे लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इनकी प्रमुख मांगों में 2019 से 2023 मार्च तक के सभी बकाया का तत्काल भुगतान कराते हुए कर्मचारी भविष्य निधि का सदस्य बनाने की मांग की, ताकि बिना पेंशन व ग्रेच्युटी के भुगतान के कोई कर्मचारी सेवानिवृत्त न हो।
विज्ञापन

इसके बाद सीएम को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें कोविड संक्रमण काल का प्रोत्साहन राशि, आयुष्मान कार्ड का लाभ देने के साथ उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाते हुए लंबित मांग और शासन स्तर पर गोरखपुर के जिलाध्यक्ष व सचिव की सेवा समाप्त का आदेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रीजावती मिश्र, मंजू पासवान, रीता पटेल, सरोज गिरी, मंजू सिंह, संध्या पटेल, गीता सिंह, विनीता, रंजीता, गीता बरनवाल, मंजू पासवान, राजदुलारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed