{"_id":"65effb9f9f96ac67d00f6cd2","slug":"asha-worker-took-rs-4500-to-private-hospital-for-delivery-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113976-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रसव कराने के लिए 4500 रुपये लेकर आशा कार्यकर्ता ने पहुंचा दिया निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रसव कराने के लिए 4500 रुपये लेकर आशा कार्यकर्ता ने पहुंचा दिया निजी अस्पताल
Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। एक आशा कार्यकर्ता पर प्रसव के लिए निजी अस्पताल पहुंचाने और 4500 रुपये लेने का आरोप लगा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने तीन आशा कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्त का नोटिस दिया है। एक दिन पहले भी चार आशा कार्यकर्ताओं की निजी अस्पतालों से संलिप्तता सामने आई थी।
खड्डा नगर पंचायत के शिवाजी नगर के विजय के घर की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। घर वालों के साथ आशा कार्यकर्ता उसे लेकर सीएचसी पहुंची। आरोप है कि यहां जांच कराने के बाद आशा कार्यकर्ता गर्भवती को लेकर एक निजी अस्पताल चली गई और 4500 रुपये ले लिया। विभागीय जांच में आशा कार्यकर्ता की संलिप्तता मिलने पर ग्राम पंचायत नौतार की आशा कार्यकर्ता को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। हनुमानगंज की आशा लक्ष्मीना देवी ने प्रसव के दौरान अनुपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाने का आरोप लगा है। विभागीय जांच में तीनों आशा कार्यकर्ताओं पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है।
इसके पहले निजी अस्पतालों से सांठगांठ रखने वाली चार आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है। अब तक खड्डा सीएचसी के सात आशा कार्यकर्ताओं पर निजी अस्पतालों से सांठगांठ और रुपये वसूलने का आरोप लग चुका है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारसनाथ गुप्ता ने बताया कि विभागीय जांच में आशा कार्यकर्ता दोषी मिली हैं। सेवा समाप्त करने के लिए नोटिस दिया गया है। अभी तक किसी भी आशा कार्यकर्ता ने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इससे विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया है।