{"_id":"5e0f3b8f8ebc3e881c6b9d43","slug":"arrested-in-extorson-to-truck-drivers-kushinagar-news-gkp3357160180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक चालकों से वसूली करते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक चालकों से वसूली करते दो गिरफ्तार
Fri, 03 Jan 2020 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर (तमकुहीराज)
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर (तमकुहीराज)
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के नाम पर अवैध वसूली करते पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर में तमकुहीराज के फोरलेन पर गाजीपुर बैरियर के पास जीएसटी के नाम पर ट्रक चालकों से धनउगाही करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार को तरयासुजान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
तरयासुजान थानाक्षेत्र के गाजीपुर बैरियर पर फोरलेन से आवागमन करने वाले ट्रकों से जीएसटी के नाम पर वसूली करने वाला गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है। तीन दिन पूर्व असम जा रहे ट्रक चालक से गिरोह के लोगों ने जीएसटी के नाम पर पांच हजार रुपये वसूल लिए। चालक ने व्यापारी से बात की तो उसने पुलिस को सूचना देने को कहा। इसके बाद ट्रक चालक ने तमकुहीराज पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को पुलिस ने गाजीपुर बैरियर के पास फोरलेन पर वसूली कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। तरयासुजान पुलिस ने राजू उर्फ कौशर निवासी हरिहरपुर एवं गोरख भारती निवासी गाजीपुर के खिलाफ अवैध वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संबंध में तमकुहीराज चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव का कहना है कि पकड़े गए लोगों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है। फोरलेन पर अवैध वसूली करने वाले लोगों की पहचान कर जल्दी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।