{"_id":"69d2c3845809c255450086c7","slug":"arogya-mela-sees-crowds-of-patients-with-viral-fever-and-skin-ailments-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157570-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार और त्वचा रोगियों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार और त्वचा रोगियों की रही भीड़
Mon, 06 Apr 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
करमैनी प्राथमिक स्वस्थ केंद्र पर मरीजों को जांच करते डॉ. संजय कुमार।संवाद
पडरौना। जिले की सभी पीएचसी परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें वायरल बुखार के अलावा खुजली व दाद समेत अन्य त्वचा रोग के मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को दवाएं दीं और इन बीमारियों से बचने के उपाय बताए।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में आयोजित आरोग्य मेले में 60 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि आरोग्य मेले में त्वचा रोग के सर्वाधिक मरीज आए हैं। उन्होंने इस बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ ही ज्यादा पानी पीने, मीठा और जंक फूड कम खाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इसके संक्रमण से बचाव के लिए भीड़-भाड़ से बचें, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें। यदि दाद फैल रहा हो, बहुत ज्यादा खुजली/जलन हो रही हो, तो डाॅक्टर को तुरंत दिखाएं। लैब टेक्नीशियन तृप्ति ने बताया कि मेले में त्वचा रोग के 15, मधुमेह के आठ मरीज, टायफाइड के पांच, मलेरिया के पांच, क्षयरोग के दो और बुखार के पांच मरीज आए थे। उन्हें दवाओं के साथ बदलते मौसम में बचाव के उपाय बताए गए।
उजारनाथ संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आयोजित जन आरोग्य मेला में वायरल बुखार के साथ चर्म रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक पहुंची। मेले में खुजली, दाद व अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में दो बजे तक 24 मरीजों का इलाज हुआ है। उन्होंने बताया मौसम में बदलाव और साफ-सफाई में कमी के कारण लोगों में त्वचा रोग तेजी से फैल रहे हैं। मरीजों को दवाओं के साथ जरूरी बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से शरीर की साफ-सफाई रखने, गंदे कपड़ों का उपयोग नहीं करें और त्वचा को सूखा व स्वच्छ बनाए रखने की सलाह दी है। इस दौरान जमील अहमद वारसी, अशोक कुशवाहा, रामजी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बोदरवार संवाद के अनुसार, स्थानीय बाजार के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन अयोग्य मेला में सांस, खांसी, दस्त और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि सीएम जन आरोग्य मेला में राजेश, जयप्रकाश, उर्मिला देवी, नामवंती, राम सुचित, पूनम, शांति देवी, शिवेश पांडेय, रमेश पाठक, बदामी देवी, सुजीत कुमार, इशांत, गोलू, निखिलेश समेत 35 लोगों का उपचार किया गया। इलाज कराने आए मरीजों ने खांसी, दस्त और बुखार की समस्या बताई। उन्होंने दवा देने के अलावा घर और उसके आसपास स्थानों की साफ-सफाई रखने और गुनगुना गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है।