फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Arms factory busted, two criminals arrested

Kushinagar News: असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Arms factory busted, two criminals arrested
बरामद उपकरण। स्रोत-सोशल मीडिया         
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ सोमवार को किया। रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव में अवैध असलहा बनाने की मिनी फैक्ट्री काफी दिनों से संचालित हो रही थी। पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसका नेटवर्क कुशीनगर, गोरखपुर और बिहार तक फैला है। इसमे शामिल बीस से अधिक युवकों का नाम सामने आया है, इसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के मिर्जापुर गांव निवासी धनंजय उर्फ लक्की वर्मा को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शहर के दरबार रोड पर पकड़ा। इसमें पास से अवैध तमंचा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि धनंजय उर्फ लक्की वर्मा ने बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू निवासी धर्मवीर शर्मा के घर अवैध असलहा बनता है और बिहार में इसे हम लोग बेचते हैं, इसमें बीस से अधिक युवक बिहार, कुशीनगर और गोरखपुर के जुड़े हैं। पुलिस इसकी निशानदेही पर देवरिया बाबू गांव निवासी धर्मवीर शर्मा के घर छापेमारी किया।
विज्ञापन

सीओ पडरौना अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक मिलकर देवरिया बाबू गांव में धर्मवीर के घर तमंचा बनाते थे और आस-पास के शहरों के अलावा बिहार में बेचते थे।आरोपी धनंजय कुमार उर्फ लकी वर्मा के खिलाफ पहले से चोरी, एनडीपीएस और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। धर्मवीर के घर से पुलिस ने चार अवैध तमंचे विभिन्न बोर के, जिंदा व खोखा कारतूस, गोली, पिस्टल मैगजीन, बाइक तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, हथौड़ी, रेती, छेनी, पाइप, निहाई आदि सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed