{"_id":"57a4da354f1c1bc3762bb181","slug":"area-panchayat-chiefs-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने ज्ञापन दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने ज्ञापन दिया
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने शुक्रवार को प्रशासनिक और वित्तीय नियंत्रण बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। अब ये लोग आठ अगस्त को ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी और कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
कलेक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का कहना था कि पंचायतीराज व्यवस्था लागू होने के बाद विकास कार्यों में क्षेत्र पंचायत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। परंतु अध्यक्षों के अधिकार क्षेत्र में लगातार कटौती की जा रही है। इससे कार्यों के संपादन में दिक्कत आ रही है। बीते 27 जुलाई को लखनऊ के गन्ना विकास संस्थान में इस विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार आठ अगस्त को सभी क्षेत्र पंचायत प्रमुख अपने क्षेत्र पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कराकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
इस दौरान डॉक्टर उदयनरायण गुप्ता, सचिंद्र यादव, वशिष्ठ कुमार राय, महातम प्रसाद, अनीता सिंह, गुड़िया देवी, हीरा प्रसाद, लल्लन चौधरी, शशांक दूबे आदि मौजूद थे।