फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aradhya ron topper

Kushinagar News: आईसीएसई बोर्ड की दसवीं में अराध्य और 12वीं में रॉन थामस बने टॉपर

Mon, 15 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
aradhya ron topper
आईसीएसई पाठ्यक्रम का जिले में संचालित होता है सिर्फ एक विद्यालय
विज्ञापन

फोटो है।
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी से झूमे विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार को दोपहर बाद आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) की तरफ से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें नगर के सेंट थेरेसस स्कूल की 10वीं की अराध्य पाठक ने 97.20 और 12वीं में रॉन थामस ने 94.75 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किया। होनहारों के टॉपर बनने पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने उनको मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल के मेधावियों के प्रदर्शन से स्कूल परिवार गदगद है।
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने रविवार को दोपहर बाद 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम जारी होने पर बच्चों के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह रहा। स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट बनने पर स्कूल संचालक ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पडरौना नगर के सेंट थेरेसस स्कूल की अराध्या पाठक ने 97.20 और 12वीं की परीक्षा में रॉन थामस ने 94.75 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप किया है, जबकि 10वीं के अमीमय पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय और छवि पांडेय ने 95.60 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 10वीं की परीक्षा में इसी विद्यालय के आदित्य प्रकाश चिरानिया ने 94.80, आकांक्षा मिश्रा ने 94.60, आकृति मिश्रा ने 94.20, शौर्य प्रताप सिंह ने 93.80, अनंत अग्रवाल ने 93.80, हर्षित कुमार राय ने 93.80, श्रेयांश सिंह ने 93.60, आयुष कुमार मिश्र ने 93.60, उज्जवल शुक्ला ने 93.60, शिवांगी बंसल ने 93.20 और श्याम गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉप टेन में जगह बनाई।

इसी तरह 12वीं की परीक्षा में अंशिका श्रीवास्तव व नितिन कुमार यादव ने 92 प्रतिशत अंक हासिल जिले में द्वितीय और श्रेया शुक्ला ने 91.75 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर जगह बनाई। इसके अलावा अनन्या सिंह ने 90.75, अल्का सिंह ने 89.75, अब्बू बेलाल ने 88.25, शगुन अग्रवाल ने 86.75, शिवांश कुमार पांडेय ने 86.75, शुभम चौरसिया ने 85.50, आरुषि मिश्रा ने 85 और आयशा रैना ने 83.75 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉप टेन की सूची में जगह बनाई है। इन सभी होनहार विद्यार्थियों को फादर रिन्सो ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed