फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Approval of Rs 3.34 billion income and expenditure received in the board meeting

Kushinagar News: बाेर्ड की बैठक में मिली 3.34 अरब आय-व्यय की मिली स्वीकृति

Mon, 04 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Approval of Rs 3.34 billion income and expenditure received in the board meeting
पडरौना। सभासदों के मानने के बाद रविवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। 3.34 अरब रुपये के आय-व्याय की स्वीकृति दी गई। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने और आमजन तक विकास पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इसके पहले होने वाली बोर्ड की बैठक सभासदों की नाराजगी के कारण स्थगित हो गई थी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता में है। इसके लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। नगर के विकास कार्य में सभी सभासदों का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। बैठक में सभी विकास कार्यों की चर्चा कर सर्वसम्मति से सभी सभासदों ने ध्वनि मत से समर्थन किया। चेयरमैन ने बताया कि सरकार ने नगरीय निकायों में केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए नगरपालिका पडरौना प्रतिबद्ध है। बैठक में नगर और विस्तारित क्षेत्र में सड़क, नाली निर्माण के अलावा गरीबों परिवार को आवास, पेंशन, राशन आदि उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया। इस दौरान ईओ संतराम सरोज, रियाजुद्दीन, राजकुमार यादव, महेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, उत्तम चौहान, एबादुल्लाह, अमानतुल्लाह, बबलू खरवार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सीता देवी, रंजीता देवी, मालती, क्यामुद्दीन, संजय, कमलावती, तबस्सुम जहां, सीता, गीता, संतोष, अभिनाश, शहनाज, शारदा, बलवंत, अंजू, मैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पालिका की तरफ से कराए गए प्रमुख कार्य

-नगर के बेलवा चुंगी से रेलवे स्टेशन तक सड़क, बेलवा चुंगी से नोनियापट्टी तक पिच सड़क, रामकोला रोड, सुबह चौक और कोतवाली रोड पर पथ प्रकाश व्यवस्था, राधाकृष्ण मंदिर का मुख्य गेट, धर्मशाला मोड से सुभाष चौक मेन रोड पर विभिन्न महापुरुषों की स्थापना के अलावा अन्य विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इसके अलावा नगर के सभी छठ घाट और पोखरों के सुंदरीकरण समेत नगर और विस्तारित क्षेत्र के 19 प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य कराने की स्वीकृति मिली है। इसमें से कई निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed