{"_id":"69baf38c17387b9cc1053ca9","slug":"approval-for-exchange-of-two-plots-for-road-kushinagar-news-c-7-1-gkp1052-1262703-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क के लिए दो भूखंडों के विनिमय की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क के लिए दो भूखंडों के विनिमय की मंजूरी
Thu, 19 Mar 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कसया। निर्माणाधीन हाटा पगरा रामनगर सोहसा टेकुआटार मार्ग के निर्माण में आ रही भूमि की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने दो भूखंडों के विनिमय (अदला-बदली) को मंजूरी दे दी है। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए राजस्व अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कराने के निर्देश दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता ने 31 जुलाई 2025 को जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि सड़क के एलाइनमेंट में ग्राम परसवार के गाटा संख्या 2543 की करीब 0.061 हेक्टेयर भूमि आ रही है। इसके कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था।
जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 2543 संक्रामणीय श्रेणी-1 (कृषि भूमि) में दर्ज है, जबकि गाटा संख्या 2544 समान क्षेत्रफल की भूमि सड़क श्रेणी-6(2) के रूप में दर्ज है। संबंधित खातेदारों ने आपसी सहमति से दोनों भूखंडों के विनिमय का प्रस्ताव प्रशासन को दिया था। राजस्व नियमों के तहत दोनों भूखंडों का क्षेत्रफल 0.061 हेक्टेयर होने और मूल्यांकन भी समान (3.66 लाख रुपये) होने के कारण डीएम ने भूमि विनिमय को स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
डीएम ने एसडीएम कसया को निर्देश दिया है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए राजस्व अभिलेखों में आवश्यक परिवर्तन दर्ज कराया जाए।
प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से सड़क निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। संवाद